*मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान करने दिलाई शपथ*


गोविंदगढ़ ब्यूरो -महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत अमिलकी सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मॉड्यूलर 4 का प्रशिक्षण व मासिक बैठक का आयोजन रोरा किया गया उक्त अवसर पर ममता शर्मा सुपरवाइजर द्वारा मॉड्यूलर 4 का प्रशिक्षण दिया गया एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि इस अमिलकी सेक्टर में सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत रहे इस बैठक में कई कार्यकर्ता अनुपस्थित भी रहे जिसमें सुपरवाइजर द्वारा अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई एवं सुपरवाइजर द्वारा कहा गया कि आचार संहिता में कोई भी कार्यकर्ता अगर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करती है तो उस कार्यकर्ता पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी उक्त अवसर पर कविता पटेल, संध्या मिश्रा, सुषमा द्विवेदी आरती, संगीता पांडे,प्रवीण शर्मा सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेl