पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा बाटा गया किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र
पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा बांटा गया किसानों को ऋण माफ़ी का प्रमाण-पत्र।
गोविंदगढ़ ब्यूरो – पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा गुढ़ में बांटे गए किसान ऋण माफ़ी के प्रमाण-पत्र।
कार्यक्रम में दिये गए अपने उद्बोधन में मंत्री द्वारा पूर्व की भाजपा सरकार पर साधा गया निशाना।
निर्धारित समय से काफी विलम्ब से गुढ़ पहुंचे मंत्री जी फिर भी जनता ने किया इंतजार व सुनी मंत्री जी की बातें।
मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा कांग्रेस पार्टी व प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की भी की गयी जमकर तारीफ,साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों व जन हितार्थ बनायी गयी योजनाओं से भी जनता जनार्दन को कराया गया अवगत।
अपने उद्बोधन में मंत्री द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के सम्बन्ध में भी जनता से की गयी अपील।
कार्यक्रम में कलेक्टर रीवा ओम प्रकाश श्रीवास्तव,रीवा यस पी आबिद खान जनपद सी ई ओ बलवान सिंह मवासे,सहित जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला,कांग्रेस पार्टी रीवा के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू,पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, कांग्रेसी नेता राकेश तिवारी,ध्रुब सिंह,बृजकिशोर पाण्डेय गुढ़ यस डी यम फ़रहीन खान तहसीलदार राकेश शुक्ला सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता,कार्यकर्त्ता,किसान बंधु सहित हजारों की तादात में आम जनता मौजूद रही।गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों व समस्याओं को लेकर विश्वनाथ पटेल,नरेंद्र सिंह सहित कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री जी को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री जी द्वारा निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।कृषि विभाग के डी डी ए, मोहार,यस ए डी ओ डावर,कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह,अरुण मिश्र,मनधीर तिवारी,सहित समिति प्रबंधक राजेन्द्र पाटकर,गुढ़ जे ई प्रकाश गौतम सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के सराहनीय प्रयास से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित किया गया।इस विशेष मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ में पदस्थ डॉ कल्याण सिंह द्वारा आयोजन स्थल पर शिविर लगाकर किसानों व पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर सराहनीय प्रयास व सहयोग किया गया।
✍ पंकज यादव