मुझे पार्टी जहां से बोलेगी वहां से चुनाव लड़ूंगा :पुष्पराज सिंह

*मुझे पार्टी जहा से बोलेगी वहा से चुनाव लडूगां : पुष्पराज सिंह*
रीवा! कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है|उन्होंने कहा कि *“ पार्टी जहां से बोलेगी वहां से चुनाव लडूगा, निश्चित तौर पर राजनीति में हूं तो चुनाव लड़ने की रूचि जरूर है “* काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महाराजा पुष्पराज सिंह के चुनाव लड़ने की जिज्ञासा नें रीवा की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में पुष्पराज सिंह को इसी सर्त पर कांग्रेस में शामिल किया गया था कि लोकसभा में उन्हें रीवा संसदीय क्षेत्र से काग्रेंस का प्रत्याशी बनाया जाएगा हालांकि कुछ समय उन्होंने राजनीति में ज्यादा समय नही दिया व चुनाव लड़ने को लेकर कोई वक्तव्य नहीं दिया। जिसके चलते कई राजनेताओं ने टिकट को लेकर दावेदारी की थी, लेकिन टिकट कि घोषणा होने से पहले से ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अपनी दावेदारी मीडिया के सामने पेश कर दी, जिसके बाद उन नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो लोकसभा टिकट को लेकर अपनी अपनी दावेदारी कर रहे थे कि क्या अब “उन्हें टिकट मिलेगा की नहीं “, दावेदारी करने वालों में वे भी शामिल है जो विधानसभा चुनाव में हार चुके हैं।

Leave a comment