हनुमाना क्षेत्र के गुड़गांव में डोल गांव में मिला नवजात शिशु का मृत शव

*हनुमना थाना क्षेत्र के डोल गांव में मिला नवजात शिशु का मृत शव*
हनुमना _मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम डोल में आज 8 मार्च को 2:40 बजे अचानक लोगों ने बस्ती से दूर खेत के पास नवजात शिशु का मृत शव ग्रामीणों ने देखा देखते ही देखते खबर आग की तरह जहां फैल गई हमारे संवाददाता समर्पित दास गुप्त ने बताया कि गांव के ही पुष्पेन्द्र तिवारी पिता राज नारायण तिवारी ने 100नं डायल कर जैसे ही पुलिस को सूचना दी चंद मिनटों में ही 100 नंबर वाहन चालक राम लोचन यादव एवं सैनिक राजेंद्र प्रसाद सेन तत्काल घटना स्थल पहुंचेऔर घटना की पुष्टि होने पर हनुमना थाने से एएसआई अनंत कुमार मिश्रा आरक्षक अमित के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जहां पूछताछ की वही पंचनामा तैयार कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भेजा। बताया जाता है कि प्रथम दृष्टया यह नवजात शिशु पूरे 9 माह का प्रतीत हो रहा था अपने पापों को छुपाने के लिए इस प्रकार का घिनौना कृत्य किया है इस घटना की जहां लोग निंदा कर रहे हैं वहीं पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।