CEC की दिल्ली में आज फिर बैठक, मध्य प्रदेश के कुछ सीटों के लिए कुछ नाम हो सकते हैं क्लियर
कमलनाथ ने बताया कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किस बात पर निर्भर करती है, कि मध्य प्रदेश पर कितनी देर चर्चा हो पाती है
आज दिल्ली में फिर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है. इसमें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी. CEC में मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होनी है.बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलनाथ ने बताया कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा इस बात पर निर्भर करेगी कि बैठक में मध्य प्रदेश पर कितनी देर चर्चा हो पाती है. विस्तार से चर्चा हो पायी तो आज ही सीट क्लियर हो जाएंगी. उन्होंने कहा कुछ नामों की सूची जारी हो सकती है.